तीसरी लहर का स्वागत : उत्तराखंड के एक मंत्री ने पैर के अंगूठे मे पहना मास्क। बाकी बिना मास्क

कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद पैर के अंगूठे में मास्क को पहनकर कोविड के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं ।  सरकार खुद से ही प्रचार प्रसार कर रही हैं कि, चेहरे पर मास्क जरूर लगाए और फिर सरकार में बैठे मंत्री ही चेहरे की जगह पैर के अंगूठे में मास्क पहनकर सरकार के […]

कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद पैर के अंगूठे में मास्क को पहनकर कोविड के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं । 

सरकार खुद से ही प्रचार प्रसार कर रही हैं कि, चेहरे पर मास्क जरूर लगाए और फिर सरकार में बैठे मंत्री ही चेहरे की जगह पैर के अंगूठे में मास्क पहनकर सरकार के प्रयासों को ठेंगा दिखा रहे हैं 

जहां सरकार एक तरफ कोविड की तीसरी लहर को लेकर सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटी हैं वही दूसरी और उन्ही के मंत्री नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं

ऊपर फ़ोटो में आप देख सकते हैं कि, मंत्री जी किस तरह से मास्क को अपने पैरों पर लगाकर कोविड के नियमों का उलंघन कर रहे हैं  वही मंत्री यतीश्वरानंद के साथ सरकार के अन्य दो कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विशन सिंह चुफाल भी बिना मास्क लगाए बैठे हुए नजर आ रहे हैं। 

अब सवाल यहां यह उठता हैं कि,यदि सरकार के मंत्री ही ऐसे कोविड के नियमों को ताक पर रख देंगे तो आम जनता से क्या उम्मीद की जायगी ?

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

Related Posts