हाईअलर्ट: मसूरी नगर पालिका और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी! खालिस्तान के नाम से आया ई-मेल

मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका परिषद को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं। एहतियातन नगर पालिका परिसर को खाली करा दिया गया और बम निरोधक दस्ता (Bomb […]

मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका परिषद को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं। एहतियातन नगर पालिका परिसर को खाली करा दिया गया और बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) तथा डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार 22 जून को मसूरी नगर पालिका और उप जिलाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ई-मेल में कथित तौर पर “खालिस्तान नेशनल आर्मी” के नाम का उल्लेख किया गया है। साथ ही मसूरी नगर पालिका के अलावा उत्तराखंड और दिल्ली के कुछ धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण स्थानों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

धमकी के बाद हाई अलर्ट पर प्रशासन

ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। नगर पालिका परिसर में आम लोगों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है।

सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं। साइबर विशेषज्ञों की मदद से तकनीकी जांच भी की जा रही है।

सम्बंधित खबरें:

पालिका अध्यक्ष ने दी जानकारी

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि सोमवार शाम ई-मेल के जरिए नगर पालिका और अध्यक्ष कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

उन्होंने कहा कि धमकी की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दे दी गई थी। अब पूरे मामले की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पर्यटन नगरी होने के कारण बढ़ी संवेदनशीलता

मसूरी उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन हजारों देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) भी राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है, जहां भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) सहित विभिन्न सिविल सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। ऐसे में धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

फिलहाल पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Also Read This

एसजीआरआरआईएमएचएस देहरादून में राष्ट्रीय स्तर की पीडी-टेम कार्यशाला संपन्न। बच्चों की किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएचएस), देहरादून में बाल रोग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 6वीं पीडियाट्रिक डायलिसिस...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में बीच शहर बेकाबू सिटी बस ने 6 लोगो को कुचला। एक की मौत, 5 की हालत गंभीर

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित लालपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक बेकाबू...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts