आईपीएल में सट्टा लगा रहे भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार। व्हाट्सएप्प से थे सारे लिंक

आईपीएल में सट्टा लगा रहे भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार। व्हाट्सएप्प से थे सारे लिंक उत्तराखंड। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में नैनीताल रोड पर स्तिथ फाइव स्टार होटल में बैठकर आईपीएल में सट्टा लगा रहे भाजपा के नेता सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 40,000 रुपये नगद, सात […]

आईपीएल में सट्टा लगा रहे भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार। व्हाट्सएप्प से थे सारे लिंक

उत्तराखंड। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में नैनीताल रोड पर स्तिथ फाइव स्टार होटल में बैठकर आईपीएल में सट्टा लगा रहे भाजपा के नेता सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 40,000 रुपये नगद, सात फ़ोन, कॉपी, पेन आदि बरामद हुए हैं।

बता दें कि, मामला शनिवार रात का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की रेडिसन होटल के कमरा नंबर 203 में कुछ लोग आईपीएल में लाखों का सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर सीओ अमित कुमार, एसओ नानकमत्ता मदन मोहन जोशी, एसएसआई रुद्रपुर कुलदीप अधिकारी, सिडकुल चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय और एसआई अर्जुन गिरी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीम ने छापेमारी करते हुए होटल के कमरा नंबर 203 से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस जब सट्टा लगा रहे लोगों को थाने लाई तो पूछताछ में पता चला कि, एक गदरपुर से ज्येष्ट ब्लाक प्रमुख और भाजपा नेता टिप्सन नरूला है। जबकि दूसरा कमल कालरा और तीसरा सट्टेबाज अमनदीप है। पुलिस की छापेमारी में भाजपा नेता के पास से 24,250 रुपये तथा दो अन्य सट्टेबाजों से 15,000 बरामद हुए हैं।

पूछताछ में बताया कि, कुछ देर पहले उनका एक साथी शिव मंदिर, वार्ड नंबर चार, गदरपुर निवासी सागर अरोड़ा पुत्र जय किशन भी सटटा खेलकर गया हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने उसके घर में दबिश देकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि, चारों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts