पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं वितरित आय प्रमाण पत्र व कई अन्य को मिला गौरव सम्मान

November 26, 2022
in पर्वतजन
तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं वितरित आय प्रमाण पत्र व कई अन्य को मिला गौरव सम्मान
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

 

उत्तरकाशी 26 नवम्बर 2022 

नीरज उत्तराखंडी

 राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रामलीला मैदान उत्तरकाशी में तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम के समापन पर शनिवार को जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला गंगा समिति श्री अभिषेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी गौरव व अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने पेन्टिंग, निबंध, क्विज, रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं प्रमाण पत्र वितरित किये तथा पर्यावरण के क्षेत्र में व गंगा स्वच्छता पर पर्यावरण मित्रों, पर्यावरण प्रेमियों, प्रबुद्धजनों को गंगा गौरव सम्मान से 

सम्मानित किया l 

 

इस अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा उत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मां गंगा की निर्मलता व अविरलता बनाये रखने को लेकर अनेक माध्यमों से जनपद में जागरूकता अभियान से लोगों को जागरूक किये जाने का प्रयास किया गया है l ताकि सभी लोग गंगा की पावनता को निर्मल बनाये रखने में अपना योगदान सुनिश्चित कर सके l 

 

 बता दे कि गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत आज तीसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा नृत्य समूह तथा गंगा पर आधारित कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुति व विद्या लाल एण्ड ग्रुप द्वारा गंगा एवं शिव पर आधारित कथक नृत्य तथा पंच तत्व बैन्ड द्वारा बेहद सुन्दर प्रस्तुति प्रस्तुत की गयी l 

 

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घाट पर हाट कार्यक्रम के अंर्तगत रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा स्थानीय उत्पादों से सम्बंधित आमजनमानस को जानकारी दिये जाने के साथ ही महिला स्वंय सहायता समूह एवं विभागीय स्टॉल लगाए गए । गंगा की स्वच्छता को अक्षुण बनाएं रखने को लेकर विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया गया। वहीं लेजर शो में गंगा मैया की अविरलता को प्रदर्शित किया गया। 

       

   इस मौके पर  जिला विकास अधिकारी केके पन्त, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी, मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश कुमार सिंह,आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, संयोजक गंगा विचार मंच लोकेंद्र बिष्ट ,पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे l


Previous Post

दृष्टि बाधित छात्रावास के बच्चे तहसील में अपने भविष्य को लेकर कर रहे धरना प्रदर्शन

Next Post

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान दिवस की शपथ

Next Post
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान दिवस की शपथ

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान दिवस की शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • क्राइम: 14 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार। वाहन भी सीज
  • हरीश रावत के गैरसैंण बयान पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- “जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें”
  • ₹17,499 में आया Samsung का नया 5G फोन। मिलेंगे स्मार्ट AI टूल्स और प्रीमियम लुक
  • भारी बारिश में देवदूत बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी: एसआई कांतीलाल जोशी की टीम ने बचाई मजदूरों की जान
  • हादसा (ब्रेकिंग): 28 कांवड़ियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!