अपराध: कोतवाली क्षेत्र में एक रात में तीन दुकानों में चोरी

कोतवाली क्षेत्र में एक रात में तीन दुकानों में चोरी रिपोर्ट- विशाल सक्सेना लालकुआँ। कोतवाली क्षेत्र मे बेखौफ चोरों का आतंक जारी है। 15 दिन में हुई दूसरी वारदात, कल एक रात मे लगातार तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी सहित सामान ले उड़े चोर। आज सेंचुरी पेपर मिल के निकट गौला मार्ग […]

कोतवाली क्षेत्र में एक रात में तीन दुकानों में चोरी

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
लालकुआँ। कोतवाली क्षेत्र मे बेखौफ चोरों का आतंक जारी है। 15 दिन में हुई दूसरी वारदात, कल एक रात मे लगातार तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी सहित सामान ले उड़े चोर। आज सेंचुरी पेपर मिल के निकट गौला मार्ग पर बेखौफ चोरो ने देर रात सिलसिलेवार तरीके से नासिर चिकन शॉप का ताला तोड़कर टीन के सहारे से दुकान के अंदर रखा गल्ला जिसमे हजारों कि नकदी बतायी जा रही है। उसको लेकर पास ही स्थित झाड़ियों में नकदी निकाल कर फैंक गये।

साथ ही बगल मे स्थित देवभूमि व्यापार मंडल सचिव जितेन्द्र पाल की झटका चिकन शॉप को निशाना बनाते हुए उसमे रखी नकदी को ले उड़े। यही नही बेखौफ चोरों ने गौला मार्ग पर स्थित यश पान भंडार के दोनो ताले तोड़कर उसमे रखी 8 हजार रुपये की नकदी और सामान सहित 15 हजार का माल साफ कर दिया। बताते चले कि, एक वर्ष पूर्व भी इसी दुकान को चोरो ने निशाना बनाया था, लगातार हो रही चोरी कि वारदातों से व्यापारियो में रोष पनपता जा रहा है।

Also Read This

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

हादसा:उफनती नदी में पलटा मैक्स वाहन।  SDRF ने जान पर खेलकर 2 लोगों को बचाया

ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच ऋषिकेश क्षेत्र में बीन नदी का जलस्तर बढ़ने...

Related Posts