दुखद: रक्षाबंधन से पहले तीन भाई-बहनों की मौत। मकान पर गिरा राजमार्ग का पुश्ता।

रक्षाबंधन से पहले तीन भाई-बहनों की मौत। मकान पर गिरा राजमार्ग का पुश्ता।

रिपोर्ट- जगदंबा कोठारी
ऋषिकेश। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंडोला खाल के समीप देर रात सड़क का पुस्ता गिरने से एक मकान पूर्ण रूप से जमींदोज हो गया है। जिसमें दबने से तीन भाई बहनों की मौत हो गई है। रक्षाबंधन से मात्र दो दिन पहले हुई इस दुर्घटना से सभी क्षेत्रवासियों में गंभीर शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंडोला खाल के नजदीक आज सुबह 4:00 बजे करीब धर्म सिंह नेगी के मकान पर ऑल वेदर रोड का पुस्ता टूटकर गिरा जिससे मकान वहीं धराशाई हो गया और इसमें दबने से तीन लोगों की मौत हो गई।

हालांकि चौथे दबे व्यक्ति (धर्म सिंह नेगी) ने स्वयं को बचा लिया है। इनके मकान में दो कमरे थे और दोनों ही कमरे पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए हैं। सूचना पर पुलिस एवं तहसील प्रशासन नरेंद्र नगर मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू के दौरान एक व्यक्ति को जीवित बचा लिया गया है वहीं तीन सगे भाई बहनों की मलबे में दबने से मौत हो गई है।

मृतक में घायल धर्म सिंह नेगी के 25 वर्षीय बेटा, 23 साल की बेटी और 18 वर्षीय इनके साडू भाई की लड़की भी शामिल है। इस घटना के बाद से स्थानीय जनता में काफी आक्रोश है और उन्होंने सड़क निर्माण में लगी कार्यदाई संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य किशोर कंडारी ने सड़क निर्माण में लगी कार्यदाई कंपनी को इस घटना का जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा है कि, लंबे समय से इस पुस्ता निर्माण को लेकर काफी शिकायतें की जा रही थी। लेकिन निर्माणदाई कंपनी के अधिकारियों ने मनमाने तरीके से घटिया निर्माण कार्य करवाया। जिस कारण इस हादसे में 3 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने दोषी कंपनी के ऊपर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts