वीडियो: 10 किलो पनीर को चोर ले गए तीन पर्यटक,सी.सी.टी.वी.में कैद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के पहाड़ों में ठंडी हवाओं के साथ चोरी करने आए तीन पर्यटक सी.सी.टी.वी.में कैद हो गए हैं। पर्यटक दूध के खाली क्रेटों के बीच संभालकर रखे 10 किलो पनीर को चोर ले गए। व्यापारियों ने पुलिस को सी.सी.टी.वी. फुटेज दिखाकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। नैनीताल जिले के […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड के पहाड़ों में ठंडी हवाओं के साथ चोरी करने आए तीन पर्यटक सी.सी.टी.वी.में कैद हो गए हैं। पर्यटक दूध के खाली क्रेटों के बीच संभालकर रखे 10 किलो पनीर को चोर ले गए। व्यापारियों ने पुलिस को सी.सी.टी.वी. फुटेज दिखाकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

नैनीताल जिले के सभी हिल स्टेशनों समेत पर्यटक स्थलों में इनदिनों ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन चल रहा है। मैदानी क्षेत्र की उमस भरी गर्मी से बचने के लिए, पर्यटक पहाड़ों में ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।

ऐसे में यहां के लोगों को रोजगार मिलता है और पर्यटकों को भी सुविधाएं मिलती हैं। सीजन की भीड़ को देखते हुए व्यापारी मांग के अनुसार ज्यादा सामान मांगता है। लेकिन पर्यटकों के बीच कुछ चोर विचारधारा के लोग भी पहुंचते हैं।

भीमताल से भवाली मार्ग स्थित पैट्रोल पंप के पास एक दूध की डेरी में चोरी की वारदात सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हुई है। दुकान के बाहर रखी दूध की भरी और कुछ खाली क्रेटों में से दस किलो पनीर का बैग चोरी करने की घटना कैमरे में कैद हुई है।

फुटेज में तीन बाहरी युवक पहले डेरी के आसपास रैकी करते दिखाई दिए, जिसके बाद उनमें से एक युवक मौका पाकर 10 किलो पनीर का थैला लेकर तेज रफ्तार से चंपत हो गया।

पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है जिसे भीमताल पुलिस को दिखाया गया। व्यापारियों ने पुलिस से मामले की शिकायत करने के साथ कार्रवाई की मांग की है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts