दुःखद: खैरना में कोसी नदी पार कर रही तीन महिलाएं बही

खैरना में कोसी नदी पार कर रही तीन महिलाएं बही रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखण्ड के खैरना में कोसी नदी पार कर रही तीन महिलाएं पानी के तेज बहाव में बह गई। मवेशियों के लिए घांस लेकर लौट रही तीनों महिलाएं असंतुलित होकर बह गई। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद। नैनीताल जिले […]

खैरना में कोसी नदी पार कर रही तीन महिलाएं बही

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखण्ड के खैरना में कोसी नदी पार कर रही तीन महिलाएं पानी के तेज बहाव में बह गई। मवेशियों के लिए घांस लेकर लौट रही तीनों महिलाएं असंतुलित होकर बह गई। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद। नैनीताल जिले के खैरना से तीन किलोमीटर अल्मोड़ा मार्ग में जरासी के समीप आज सवेरे दर्दनाक हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे गांव की तीन महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लेने गई थी। महिलाएं जब वापस लौट रही थी तबतक पहाड़ों में रातभर हुई बरसात के कारण कोसी नदी उफान पर आ गई। बताया गया कि, 30 वर्षीय कमला देवी, 30 वर्षीय ललिता देवी और 26 वर्षीय लता देवी ने इस गंभीरता को समझे बगैर नदी पार करने की कोशिश की। जैसे ही वो नदी के बीचोंबीच पहुंची, बहाव ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि, मवेशियों के लिए चारा लेने गई तीनों महिलाएं खैरना के नदी में पानी बढ़ने के कारण बह गयी थी, जिसमें से कमला देवी का शव टीम ने रैस्क्यू कर लिया है। बची हुई दो महिलाओं के लिए रैस्क्यू कार्य जारी है। एसडीआरएफ के एसआई राम सिंह बोरा के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल लाल सिंह बिष्ट व अन्य ने रैस्क्यू कार्य मे भाग लिया।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts