बड़ा अपडेट : टिकट कैंसिल कराने पर ऐसे मिलेगा रिफंड, नहीं करना पड़ेगा घंटो इंतजार l पढ़े पूरी खबर

रिपोर्ट: आरती पुरोहित अगर आप भी उन लोगों की श्रेणी में शामिल हैं, जिन्हे काम के सिलसिले में अक्सर ट्रेन से सफर करना पड़ता है, लेकिन कई बार किन्हीं कारणों से सफर करना मुश्किल हो जाता है या ट्रेन लेट होने के कारण सफर नहीं कर पाते हैं और पैसे भी रिफंड नही मिलते हैं, […]

रिपोर्ट: आरती पुरोहित

अगर आप भी उन लोगों की श्रेणी में शामिल हैं, जिन्हे काम के सिलसिले में अक्सर ट्रेन से सफर करना पड़ता है, लेकिन कई बार किन्हीं कारणों से सफर करना मुश्किल हो जाता है या ट्रेन लेट होने के कारण सफर नहीं कर पाते हैं और पैसे भी रिफंड नही मिलते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

एक बड़ी जानकारी के अनुसार, अब से ट्रेन के विलंब से आने पर यदि कोई व्यक्ति अपनी टिकट कैंसल करवाता है, तो उसे पूरे पैसे रिफंड मिल जाएंगे।

ट्रेन की कितनी देरी से आने पर मिल सकता है रिफंड:

सर्दियों के मौसम में मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहता है, जिसके कारण आम जन जीवन काफी प्रभावित होता है, खासकर की यात्रियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

ऐसी स्थिति में यातायात पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार ट्रेनें घंटों लेट चलती हैं और बद्तर हालातों में तो कई बार कैंसल भी हो जाती हैं। ऐसे में टिकट कैंसल करने पर भी लोगों को टिकट के पैसे वापस नहीं मिलते। 

लेकिन नई जानकारी के अनुसार अब लोगों को यह नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। यदि कोहरे की वजह से अब ट्रेन 3 घंटे या उस से ज्यादा लेट होगी, तो लोगों को दोनो ही कन्फर्म और आरएसी टिकट पर पूरा रिफंड मिल जाएगा चाहे टिकट ऑनलाइन बुक की गई हो या काउंटर से ऑफलाइन। 

कई ट्रेनों में लोगों को ट्रेन लेट होने पर फ्री में खाने पीने व नाश्ते की सुविधा भी दी जाएगी।

किस प्रकार से मिलेगा रिफंड:

यदि आपने काउंटर से टिकट करवाया हो और कैश पेमेंट की हो तो टिकट कैंसल करवाने पर आपको तुरंत ही पैसे वापस मिल जाएंगे ।

यदि अपने काउंटर से टिकट करवाया हो लेकिन पेमेंट ऑनलाइन मोड से की हो, ऐसी स्थिति में तुरंत ही आपको ऑनलाइन पैसे वापस मिल जाएंगे।

यदि अपने ऑनलाइन टिकट बुक करवाई हो तो आपको ऑनलाइन टिकट कैंसल कर एक ऑनलाइन डिपॉजिट रिसिप्ट फॉर्म भरना होगा जिसके बाद ही आपको टिकट के पैसे वापस मिल पाएंगे।

Also Read This

GST विभाग का बड़ा एक्शन: 7 फार्मा कंपनियों पर छापा, ₹3.08 करोड़ सरकारी खजाने में जमा

Haridwar News: उत्तराखंड में कर चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के कथित दुरुपयोग के मामलों में राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार, 22 अक्टूबर को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 26...

Related Posts