बड़ी खबर : बच्चों से भरी स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर l एक बच्चे और एक स्टाफ मेंबर की मौत

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में चिल्ड्रेंस डे मनाने किच्छा से नानकमत्ता आए स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गईl  हादसा इतना भयंकर था कि स्कूल बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 1 बच्चे और एक स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई।  बस में करीब 50 बच्चे सवार बता जा रहे हैं। […]

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में चिल्ड्रेंस डे मनाने किच्छा से नानकमत्ता आए स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गईl 

हादसा इतना भयंकर था कि स्कूल बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 1 बच्चे और एक स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। 

बस में करीब 50 बच्चे सवार बता जा रहे हैं। कई बच्चों के हाथ-पैर टूट गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को अपने वाहनों से अस्पताल में पहुंचया । मौके पर अफरा तफरी मची हुई है।

वैद्य राम सुधी सिंह गर्ल्स स्कूल किच्छा की छात्राओं को रविवार को स्कूल की ओर से चिल्ड्रेंस डे पर स्कूल बस से नानकमत्ता टूर पर लाया गया था। 

बस में स्टाफ के साथ करीब 50 से अधिक छात्राएं थीं। शाम को वापासी के दौरान सितारगंज में स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कत इतनी तेज थी कि बस सड़क पर पलट गई। 

स्कूल बस हादसे को देखकर लोगों में आफरा तफरी मच गई। बच्चों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने बस से लहूलुहान बच्चों को निकालना शुरू कियाl

हादसे में मौके पर ही एक बच्चों और एक स्टाफ की मौत हो गई। बस से निकाल कर घायल बच्चों को लोगों ने अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। 

कुछ देर में चौकी थाने से पुलिस कर्मी आैर एंबुलसें भी मौके पर पहुंच गई। कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सितारगंज अस्पताल में बच्चाें को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts