ब्रेकिंग : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स। दो की मौत

जयप्रकाश नोगाई  खिर्स्-देवलगढ़ बुघाणी मोटरमार्ग पर विगत रात्रि लगभग साढ़े नौ से दस बजे के करीब भटोली गांव के पास एक मैक्स 500 मीटर खाई में गिर गई। जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।  पुलिस ने बताया कि वाहन रात को गिर चुका था, सुबह जब दोनो व्यक्ति घर नहीं […]

जयप्रकाश नोगाई 

खिर्स्-देवलगढ़ बुघाणी मोटरमार्ग पर विगत रात्रि लगभग साढ़े नौ से दस बजे के करीब भटोली गांव के पास एक मैक्स 500 मीटर खाई में गिर गई। जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि वाहन रात को गिर चुका था, सुबह जब दोनो व्यक्ति घर नहीं पहुंचे तो उनकी ढूढखोज की गई, तो भटोली के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त पाया गया। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बेस चिकित्सालय के लाये। श्रीनगर कोतवाली के निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि भटोली के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह उम्र 35 वर्ष तथा सवार व्यक्ति देव सिंह पुत्र स्व. बलवीर सिंह उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई। 

कहा कि दोनो व्यक्ति मैक्स वाहन से खिर्स से भटोली की ओर आ रहे थे, तो इसी बीच रात्रि के समय उक्त दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि मृतक देव सिंह पानी के टैंक खोलने का काम करता था। 

कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेस चिकित्सालय पहुंचा गया। पूर्व प्रधान मुकेश भट्ट ने कहा कि उक्त वाहन रात्रि के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां दौड़े चले और पुलिस को बुलाया गया।

 

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts