बड़ी खबर : मकान में लगी आग l बुजुर्ग दंपति की मौत

पाबौ के ग्राम थापली में एक लकड़ी और पठार के बने मकान में आग लग गई। इस दौरान हादसे में अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। ग्राम पहरी सुनील व ग्राम प्रधान दीपक ने चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी […]

पाबौ के ग्राम थापली में एक लकड़ी और पठार के बने मकान में आग लग गई। इस दौरान हादसे में अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई।

ग्राम पहरी सुनील व ग्राम प्रधान दीपक ने चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी व चौकी प्रभारी पाबौ  फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस को भी मौके पर बुलाया गया।

फायर सर्विस और पुलिसकर्मियों की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। टीम अंदर पहुंची तब तक उसने बताया कि बंदूर लाल( 90) पुत्र गंभीरू लाल और गोदावरी देवी(85) पत्नी बंदूर लाल की मौत हो चुकी थी। दंपती घर में अकेले ही रहते थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम एवं पंचायत नामा के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भिजवाया।

Also Read This

क्राइम(साइबर ठगी): न मिला इनाम, न मिली कार। 1.50 करोड़ रुपये भी गवाएं

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़...

क्राइम: देहरादून में जन्मदिन की पार्टी में खूनी खेल, शराब के नशे में युवक की चाकू मारकर हत्या

Dehradun News: देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी खूनी विवाद में बदल गई। शराब पीने...

Related Posts