बड़ी खबर: शनि भगवान की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने धर दबोचा

स्टोरी(कमल जगाती,नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में शनि भगवान की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने धर दबोचा। आरोपी को मैजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी चल रही है।       नैनीताल के धामपुर बेंड में सोमवार शाम शनि देव की मूर्ति टूटी हुई मिली थी। इसकी शिकायत स्थानीय सभासद मनोज साह जगाती ने […]

स्टोरी(कमल जगाती,नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में शनि भगवान की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने धर दबोचा। आरोपी को मैजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी चल रही है।

      नैनीताल के धामपुर बेंड में सोमवार शाम शनि देव की मूर्ति टूटी हुई मिली थी। इसकी शिकायत स्थानीय सभासद मनोज साह जगाती ने कोतवाली मल्लीताल को दी। शिकायत मिलने के बाद, मामले के धार्मिक रूप लेने की आशंका को लेकर पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की। 

टीम ने पूछताछ और जांच के बाद एक नशेड़ी जॉनी को पकड़ा जो ऐसे ही कार्यों में लिप्त है। पुलिस ने तल्लीताल के बूचड़खाने निवासी नवीन उर्फ जॉनी को हल्द्वानी रोड से गिरफ्तार कर लिया। जॉनी ने बताया कि वो मंदिर व आसपास से चोरी करके अपना काम चलाता था, लेकिन चढ़ावा बन्द कर लोगों ने दानपात्र में रुपये डालने शुरू कर दिए जिससे जॉनी नाराज हो गया। जॉनी ने पत्थर की चोट मारकर मूर्ति को खंडित कर दिया। पुलिस ने जॉनी को हिरासत में लेकर मैजिस्ट्रेट के आगे प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts