बड़ा खुलासा : भू-माफियों ने करोड़ों की सरकारी भूमि पर किया कॉटेजों का निर्माण।अवैध निर्माण को हटाने में जिला प्रशासन के फूलने लगे हाथपांव

अनुज नेगी

पौड़ी।एक ओर प्रदेश में भू-क़ानून की मांग उठ रही है। वही दूसरी ओर प्रदेश में भू-माफिया धड़ल्ले से सरकारी भूमि पर जमकर अवैध कब्जा कर रहे है। वहीं जिम्मेदार प्रशासन कुम्भकर्ण की नींद से जागने का नाम ही नही ले रहा है।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के सुंदर पर्यटक नगरी लैंसडौन में दूसरे प्रदेश के भू-माफिया धड़ल्ले से सरकारी भूमि में कज्जा कर प्रशासन को चिड़ा रहें है। वहीं 

अब सरकारी भूमि से अवैध कबजा छुड़ाने में प्रशासन के हाथपांव फूलने लगें है।

दरअसल पर्यटक नगरी लैंसडाउन में कुछ दूसरे प्रदेश के लोगो ने सरकारी भूमि में अवैध तरीके से होटल और कॉटेजों का निर्माण कर दिया है,मगर जिम्मेदार प्रशासन को जरा भी इसकी भनक तक नही लग पाई जबकि इसी प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी इस मार्ग से रोज आते जाते है।

बतादें कि लैंसडाउन तहसील के ग्राम सभा भनकोट के तुसरानी में कुछ बाहरी प्रदेश के लोगो ने ग्राम सभा की सरकारी भूमि पर अपने होटल व कॉटेज कर निर्माण कर दिया है।उक्त भूमि का बाजार भाव करोड़ो में आंका जा रहा है।वहीं भू-माफियो ने गांव का ही रास्ता बंद कर दिया है ,जिससे गांव की महिलाओं को चारापत्ती लाने की दिक्कत आने लगी है।

 

वहीं जब हमने भू-माफियों द्वारा सरकारी भूमि को कब्जाने की ख़बर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिला प्रशासन हरकत में आया और जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने इसकी जांच तत्काल अपर जिलाधिकारी ईला गिरी को सौप दी है।

वही जब पर्वतजन ने ग्राउंड जीरो पर जाकर इसकी पड़ताल की तो चौकाने वाली जानकारी सामने आई।

दरअसल ग्राम सभा भानकोट के तुसरानी गांव में बाहरी प्रदेश के होटल कारोबारी ” *अवनीश कुमार पाण्डे, विकास कुमार ,सुमित बजाज ,मोहित  ,मनोज कुमार  निवासी रोहणी*” निवासी सेक्टर 16 दिल्ही द्वारा तुषरानी तहसील लैंसडाउन में सूर्योदय नाम से कॉटेजो का निर्माण कार्य कर दिया।

अब देखना होगा जिला प्रशासन करोड़ो की भूमि पर बने कॉटेजों पर कब तक बिल्डोजर चलाता है। या इसी तरह सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करता रहेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts