सावधान: इस दिन तक जारी रहेगा तेज बारिश का दौर। कई जिलों में अलर्ट 

उत्तराखंड में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात से जारी हल्की से मध्यम बारिश ने निचले इलाकों में तापमान में गिरावट ला दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिलों में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

16 अगस्त को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 18 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज दौर की बारिश जारी रहने का अनुमान है।

बाढ़ का खतरा, विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने शुक्रवार को बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बाढ़ की आशंका जताई गई है, उनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी शामिल हैं।

आपदा प्रबंधन ने जिलाधिकारियों को अलर्ट किया
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सतर्क रहने और लोगों को पहले से सचेत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सावधानियां बरतने को भी कहा गया है, ताकि किसी भी तरह की जान-माल की हानि से बचा जा सके।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts