Uttarakhand Electricity Tariff 2026: बिजली दरों पर आज होगा बड़ा फैसला। जानिए कितनी होगी महंगी

 उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज बड़ा अपडेट सामने आने वाला है।उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग मंगलवार को नई बिजली दरों की घोषणा करेगा। आयोग द्वारा जारी की जाने वाली नई दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी। यह दरें सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर लागू होंगी, जिससे आम जनता पर […]

 उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज बड़ा अपडेट सामने आने वाला है।उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग मंगलवार को नई बिजली दरों की घोषणा करेगा।

आयोग द्वारा जारी की जाने वाली नई दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी। यह दरें सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर लागू होंगी, जिससे आम जनता पर सीधा असर पड़ेगा।

बढ़ोतरी की मांग

इस साल यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर करीब 18.50 प्रतिशत बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।

इस प्रस्ताव ने पहले ही उपभोक्ताओं और उद्योगों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

चार शहरों में हुई जनसुनवाई

नियामक आयोग ने प्रस्ताव पर निर्णय लेने से पहले प्रदेशभर में जनसुनवाई आयोजित की थी।

18 फरवरी को कर्णप्रयाग, 20 फरवरी को मुनस्यारी, 23 फरवरी को रुद्रपुर और 27 फरवरी को देहरादून में लोगों की राय ली गई।

आयोग के सामने बड़ी चुनौती

चुनावी वर्ष में बिजली दरों पर फैसला लेना आयोग के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

आयोग को आम जनता और ऊर्जा कंपनियों के बीच संतुलन बनाना होगा।

आयोग के सचिव नीरज सती ने जानकारी देते हुए बताया कि नई बिजली दरों की घोषणा मंगलवार को कर दी जाएगी। इसके बाद ये दरें 1 अप्रैल से पूरे राज्य में प्रभावी हो जाएंगी।

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

Related Posts