दुर्घटना : टोंस नदी पर लगी ट्राली की रस्सी टूटी, वनकर्मी गंभीर घायल ..

रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी  विकास खंड मोरी के सल्ला गांव के लिए टोंस नदी पर लगी ट्रॉली की रस्सी टूटने से बिगड़े संतुलन से वनकर्मी गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक थमिक उपचार के बाद वनकर्मी को हायर […]

रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी 
विकास खंड मोरी के सल्ला गांव के लिए टोंस नदी पर लगी ट्रॉली की रस्सी टूटने से बिगड़े संतुलन से वनकर्मी गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक थमिक उपचार के बाद वनकर्मी को हायर सेंटर रेफर किन्या गाया ।

घटना बीते सोमवार सायं की है जब वनकर्मी नियाल सिंह पुत्र सूरत सिंह ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर सल्ला गांव जा रहे थे। उन्होंने ट्रॉली में चढ़ने के लिए जैसे ही रस्सी खींची, जार्जर रस्सी टूट गाई। देर रात तक भी जब वे घर नहीं पहुंचे, तो परिजन उन्हें ढूंढते हुए ट्रॉली के पास पहुंचे। जहां वे घायल अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों ने घायल नियाल सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथामिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर फर कर दिया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही हर वर्ष ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ रही हैं। ट्रॉली का रखरखाव न होने सड़क नहीं बनने व स्थाई पुल का निर्माण न होने कारण हर वर्ष लोग यहां घायल होते रहते हैं।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने लोनिवि कोवहां पर कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts