पर्यटन मंत्री ने जमकर उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां!प्रधानमंत्री की अपील पर नहीं दिया ध्यान

रिपोर्ट/गरीश चंदोला 

थराली 

 देश में एक और कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. वही उत्तराखंड में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिसको लेकर सरकार द्वारा नए-नए गाइडलाइन जारी किए जा रहे है|

कोरोना संक्रमण कैसे रोके उसके लिए सरकार और प्रशासन भले ही आम जनता को जागरूक करने की बात कर रही हो, लेकिन नेताओं की जनसभाओं और उनके कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ रही है| 

वही देवाल विकासखंड के  वाण लाटू  मंदिर के कपाट  खुलने के अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज वाण पहुँचे| जहां उन्होंने सोशल डिस्टेंस  की खुलेआम मंत्री जी ने धज्जियां उड़ाई तो वही सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया|

 वाण लाटू के कपाट खुलने उपरांत वहां पर 5 सौ से अधिक लोग  वाण लाटू मंदिर में पहुंचे थे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किसी ने नहीं किया|

सरकार द्वारा शादी ब्याह जैसे कार्यक्रमों में 50 लोगों की अनुमति दी जा रही है तो वही शव यात्रा में 20 लोगों को अनुमति देने की बात सरकार कर रही है| लेकिन सरकार में मंत्रियों के लिए ऐसी कोई गाइडलाइन क्यों नहीं बनाई गई है| जिसका पालन उनको भी करना पड़े गाइडलाइन उनके लिए भी जारी होना चाहिए| नेता हो या मंत्री या आमजन सभी के लिए एक समान सरकार को गाइडलाइन जारी करना चाहिए| उसमें भेदभाव नही होना चाहिये|

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts