गजब: पर्यटन मंत्री की विधानसभा में गंदगी का अंबार

मुख्य बाजार में लगा गंदगी का अंबार

 

रिपोर्ट- इंद्रजीत असवाल
चौबट्टाखाल। यूँ तो सरकार स्वच्छ भारत अभियान चला रही है और कई बड़े-बड़े नेता बाजारों में झाड़ू के साथ सेल्फी लेकर भी सोशल मीडिया में अपलोड करते रहे हैं, लेकिन पहाड़ के बाजारों में कूड़ादान न होने के कारण गंदगी के अंबार लगे रहते हैं। जिस पर किसी नेता की नजर आज तक नहीं पड़ी।

आज जो तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं वो पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा के मुख्यालय चौबट्टाखाल बाजार की है। जहाँ पर हर तरफ गंदगी फैली हुई है व मुख्य बाजार में सड़क भी बुरी तरह खराब है। सबसे बड़ी बात ये है कि, तहसील चौबट्टाखाल के शौचालय भी स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि, उन्होंने कई बार स्थानीय विधायक सतपाल महाराज को यहाँ पर कूड़ादान लगवाने व सड़क निर्माण के लिए कहा, परन्तु विधायक महोदय लोगो की बातों को अनसुना कर देते हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts