मछलियों को पर्यटक नियमविरुद्ध खिला रहे खाना । संकट में मछलियों का जीवन ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में नैनीझील को साफ करने के लिए पाली गई मछलियों को नियमविरुद्ध बाहर के लोग आकर खाना खिला रहे हैं, लेकिन इन्हें देखने वाला कोई नहीं है । नैनीझील के तल्लीताल क्षेत्र में आपको अक्सर सैकड़ों मछलियों का झुंड देखने के लिए मिल जाएगा । यहां लोग फ़ोटो खीचकर इसे यादगार […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड में नैनीझील को साफ करने के लिए पाली गई मछलियों को नियमविरुद्ध बाहर के लोग आकर खाना खिला रहे हैं, लेकिन इन्हें देखने वाला कोई नहीं है ।

नैनीझील के तल्लीताल क्षेत्र में आपको अक्सर सैकड़ों मछलियों का झुंड देखने के लिए मिल जाएगा । यहां लोग फ़ोटो खीचकर इसे यादगार बनाते हैं । नैनीझील की पारिस्थितिकीय तंत्र को बचाने के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय की मदद से कुछ वर्ष पूर्व एक लाख साठ हजार मछलियों के बीज झील में डाले गए थे ।

ये मछलियां झील में गंदगी और काई(एल्गी)को खाती हैं, जिससे झील स्वच्छ होती है । लेकिन पिछले कुछ समय से इन मछलियों को पर्यटक व अन्य लोग ब्रेड, आटा और बिस्कुट आदि खिलाकर बीमार कर रहे हैं । ये मछलियां काई और गंदगी खाने के बजाए इन चीजों को खाती हैं जिससे इनका साइज बढ़ता जा रहा है ।

नगर पालिका ने लोगों को ऐसा करने से रोकने के लिए झील के चारों तरफ बोर्ड लगाकर आर्थिक दण्ड के बारे में लिखा है । बोर्ड में मछलियों को खाना देने से उनकी जान को खतरा बताया गया है । ऐसा करने पर ₹500/= का जुर्माना भरने की बात कही गई है ।

झील किनारे हमें यू.पी.में मुरादाबाद जिले के चंदौसी से आए हनी मिले जो मछलियों को आटा खिला रहे थे । हनी अपने एक साथी के साथ एक कट्टा भरकर गुदा हुआ आटा लेकर आया था । उनसे जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो ऐसा करते रहते हैं ।

उन्होंने बताया कि वो बताए गए तरीके से मछलियों को खिलाते हैं । तल्लीताल के झील नियंत्रण कक्ष में खड़े होकर मछलियों को अवैध रूप से खाना डालते इन लोगों को रोकने और चालान करने वाला कोई नहीं था ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts