हादसा : गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार,5 घायल

देहरादून/विकासनगर। उत्तराखंड के देहरादून जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को चकराता क्षेत्र में लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते […]

देहरादून/विकासनगर। उत्तराखंड के देहरादून जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को चकराता क्षेत्र में लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

लालपुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग चकराता घूमने जा रहे थे। इसी दौरान लालपुल के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस-प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ चकराता की टीम उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि दिल्ली नंबर की कार सड़क से लगभग 35 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी।

SDRF और पुलिस ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान

एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बचाव दल खाई में उतरा और घायलों तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए, जबकि अन्य तीन को सामान्य चोटें आई हैं।गया रेफर

पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग चकराता घूमने जा रहे थे। लालपुल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। सभी पांचों लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर के अनुसार, घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे में घायल लोगों की सूची

  • रोहन कुमार (23 वर्ष)
  • अभिषेक दुबे (26 वर्ष)
  • अभिषेक (26 वर्ष)
  • शिवानी सिंह (22 वर्ष)
  • प्रिंस राज (22 वर्ष)

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : इस विधानसभा के जर्जर पुलों के उच्चीकरण और नए पुलों के निर्माण के लिए 1.08 करोड़ स्वीकृत

पुरोला/उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी पुरोला विधानसभा क्षेत्र में जर्जर एवं कम क्षमता वाले सेतुओं के उच्चीकरण और नए सेतुओं के निर्माण का रास्ता साफ हो गया...

हादसा: ब्रेक फेल होने 50 यात्रियों से भरी बस पलटी। स्कूटी सवार 2 लोगों की मौत

टिहरी/ऋषिकेश: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से शुक्रवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भद्रकाली-ढालवाला मार्ग पर एक यात्री बस...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts