हादसा (वीडियो): झील में जा घुसी पर्यटकों की कार। ड्राइवर समेत पांच लोग थे सवार 

नैनीताल। रिपोर्ट- कमल जगाती  उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सोमवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सरिता ताल झील में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि कार में सवार चार पर्यटक और चालक सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल […]

नैनीताल। रिपोर्ट- कमल जगाती 

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सोमवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सरिता ताल झील में जा गिरी।

राहत की बात यह रही कि कार में सवार चार पर्यटक और चालक सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता और यात्रियों की सूझबूझ से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

झील में गिरी पर्यटकों की कार

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5:30 बजे नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर सरिता ताल क्षेत्र में यूपी नंबर (UP21 CC 5213) की एक हुंडई आई-10 कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग से टकराने के बाद सीधे झील में जा गिरी। घटना के दौरान वाहन में चार पर्यटक और चालक सवार थे।

वीडियो:

बाल-बाल बची यात्रियों की जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार झील में गिरने के बावजूद कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वाहन पूरी तरह डूबने से पहले ही उसमें सवार सभी लोगों ने एक-दूसरे की मदद से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में सहयोग किया।

बुलंदशहर और मुरादाबाद के बताए जा रहे पर्यटक

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार में सवार पर्यटक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और मुरादाबाद के रहने वाले हैं। सभी पर्यटक नैनीताल भ्रमण के बाद अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

प्रशासन ने ली घटना की जानकारी

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : यौन शोषण के आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। फेसबुक लाइव करके मांगी जनता से मदद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए...

बिग ब्रेकिंग : जीबी पंत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, पूर्व निदेशक सहित चार लोगों के खिलाफ समन जारी। लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (GBPEC), घुड़दौड़ी में वर्ष 2019 की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts