व्यापारियों ने थाने का किया घेराव,नगर पालिका चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग

रिपोर्टर/विशाल सक्सेना  गदरपुर।  पुरानी दुकानों को तोड़कर नया निर्माण के नाम पर पालिकाध्यक्ष एवं ईओ द्वारा सुविधा शुल्क की मांग करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देने के बाद थानाध्यक्ष द्वारा मामला दर्ज न किये जाने के विरोध में व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने थाने का घेराव किया तथा […]

रिपोर्टर/विशाल सक्सेना 

गदरपुर। 

पुरानी दुकानों को तोड़कर नया निर्माण के नाम पर पालिकाध्यक्ष एवं ईओ द्वारा सुविधा शुल्क की मांग करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देने के बाद थानाध्यक्ष द्वारा मामला दर्ज न किये जाने के विरोध में व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने थाने का घेराव किया तथा पालिकाध्यक्ष एवं ईओ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

इस दौरान व्यापारियों एवं थानाध्यक्ष में तीखी नौकझोक हुई। आपको बताते चलें कि गदरपुर मे नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कथित रूप से रिश्वत मांगे जाने के बाद थाना अध्यक्ष द्वारा कार्रवाई न किए जाने से अनेक लोक थाना परिसर पर धरने में बैठ गए ।

भीड़ बेकाबू होते देख आनन-फानन में चार थानों की पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया ।इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने थाना परिसर को खाली करने को कहा, लेकिन व्यापारियों ने स्पष्ट थाना खाली करने से मना कर दिया जिस पर पुलिस तथा व्यापारियों में  नोकझोंक भी हुई।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts