हादसा: मसूरी में दर्दनाक हादसा। गहरी खाई में गिरी 4 लोगों से भरी कार

मसूरी। उत्तराखंड के पर्यटन नगरी मसूरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान […]

मसूरी। उत्तराखंड के पर्यटन नगरी मसूरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दुर्घटना के समय कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं।

ढलान पर अनियंत्रित हुई कार, खाई में गिरी

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा राहत दल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे से पहले कार सवार पास की एक दुकान से सामान खरीदने के लिए रुके थे। बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को उत्तरकाशी का निवासी बताया था।

सामान लेने के बाद जैसे ही वे वाहन में बैठे, कार अचानक तेज गति से ढलान की ओर बढ़ने लगी और चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद वाहन एक खाली प्लॉट को पार करते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

ब्रेक फेल होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तीव्र ढलान पर वाहन के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एक महिला का शव बरामद

रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक एक महिला का शव खाई से बाहर निकाला जा चुका है। अन्य लोगों की तलाश और बचाव कार्य जारी है। खाई की गहराई और दुर्गम भू-भाग के कारण राहत कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी मसूरी, पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन ने बताया कि एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। घायलों को सुरक्षित निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

Also Read This

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

अजब – गजब : बिना स्वास्थ्य केंद्र फिताड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए 25 लाख का बजट

आयुर्वेदिक उपकेंद्र के सहारे स्वास्थ्य व्यवस्था, विशेषज्ञ चिकित्सक और तकनीकी स्टाफ भी नहीं; ग्रामीणों ने मशीन सीएचसी मोरी में लगाने की मांग कीपुरोला,...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts