अपडेट : अब टेलीकॉम कंपनियां देगी 30 दिन वाला रिचार्ज प्लान l TRAI ने दिया आदेश

टेलीकॉम रेगुलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया TRAI ने एक नया आदेश जारी किया है,जिसके अनुसार अब टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम 30 दिनों वाला ऑफर जारी करना ही होगा। इससे पहले तक ज्यादातर प्लान्स में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। लेकिन यूजर्स की शिकायत के बाद TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे रिचार्ज प्लान्स […]

टेलीकॉम रेगुलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया TRAI ने एक नया आदेश जारी किया है,जिसके अनुसार अब टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम 30 दिनों वाला ऑफर जारी करना ही होगा।

इससे पहले तक ज्यादातर प्लान्स में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। लेकिन यूजर्स की शिकायत के बाद TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे रिचार्ज प्लान्स भी जारी करने का आदेश दिया, जिसका टैरिफ कम से कम 30 दिन तक रहे। 

इस ऑर्डर्वके अनुसार 28 दिन वाले प्लांस तो रहेंगे ही पर साथ में प्लान वाउचर और प्लान वाउचर रिन्यूअल कैटिगरी में कम से कम एक ऐसा टैरिफ लाना होगा जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होनी चाहिए।

आदेश के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों के एक महीने की वैलिडिटी वाले कुछ प्लान्स लॉन्च किए हैं।इन प्लान्स की जानकारी नीचे दी गई हैl

इसके लिए ट्राई (TRAI) ने इन नीचे दी गई प्लान्स की लिस्ट जारी की है:

 

  • Reliance Jio का नया प्लान:

रिलायंस जियो ने 30 दिनों वाला 247 और 267 रुपए का प्लान पेश किया है। इन दोनों में ग्राहकों को 25GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और रोजाना 100 SMS भेजने का ऑफर मिलेगा।

 

  • Vodafone-Idea का नया प्लान:

Vi ने अपने ग्राहकों के लिए 30 दिन के लिए 247 और 267 वाला प्लान ऑफर शुरू किया है। इस प्लान के साथ भी 25GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और रोजाना 100 SMS भेजने का ऑफर दिया जाएगा।

 

  •  Airtel का नया प्लान:

Airtel ने भी 30 दिनों का प्लान पेश किया है।कंपनी ने अपना 30 दिन का प्लान 299 रुपए का रखा हैl इस प्लान में 30GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा और रोजाना 100 SMS भेजने का ऑफर दिया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts