हरिद्वार कुम्भ को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत

  स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में हरिद्वार कुम्भ को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है । प्रशासन, प्रबंधन और पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तीन दिनों तक अधिकारी प्रशिक्षण लेंगे ।   नैनीताल में मल्लीताल स्थित डॉ.रघु नंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी(ए.टी.आई.)में प्रदेश के सभी प्रशासनिक […]

 

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के नैनीताल में हरिद्वार कुम्भ को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है । प्रशासन, प्रबंधन और पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तीन दिनों तक अधिकारी प्रशिक्षण लेंगे ।  

नैनीताल में मल्लीताल स्थित डॉ.रघु नंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी(ए.टी.आई.)में प्रदेश के सभी प्रशासनिक व पुलिस विभागों के अधिकारियों को हरिद्वार में होने जा रहे कुम्भ मेले को सफल और सुगम बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर चल रहा है । ए.टी.आई.में कुंम्भ मेले से संबंधित व्यवस्थाओं को जानने के लिए विशेषज्ञों ने जिम्मेदार अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी । आज 18 फरवरी से 20 फरवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की विधिवत शुरुवात की गई । 

      बताया गया है कि इस प्रशिक्षण शिविर में हरिद्वार कुंभ मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को नियंत्रित और मेनेज करने के गुर सिखाय  जाएंगे । इसमें कुंम्भ के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और साफ सफाई के साथ कोविड19 नियमावली के मद्देनज़र लोगो को जागरूक करने पर जोर दिया गया । आज इन मुद्दों के जानकार ओ.पी.सिंह ने लेक्चर दिया जबकि संचालन डॉ.मंजू पांडे ने किया।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts