नैनिताल: भीमताल में कोरोना वैक्सीन के संबंध में जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण

भीमताल में कोरोना वैक्सीन के संबंध में जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। नैनीताल के भीमताल में कोविड-19 वैक्सीन के संबंध में जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार से कोविड वैक्सीन लगाने की शुरुआत की जाएगी, जिसको लेकर प्रशिक्षण में वैक्सीन के संबंध में जानकारी दी गई। बताया […]

भीमताल में कोरोना वैक्सीन के संबंध में जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। नैनीताल के भीमताल में कोविड-19 वैक्सीन के संबंध में जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार से कोविड वैक्सीन लगाने की शुरुआत की जाएगी, जिसको लेकर प्रशिक्षण में वैक्सीन के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि, किस तरह से वैक्सीन को लगाया जाए और उसके बाद मरीज को ऑब्जर्वेशन में रखा जाए।

इस प्रशिक्षण शिविर में भीमताल, नैनीताल, गरमपानी सहित पर्वती क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया। जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी को पूर्ण बताया और कर्मचारियों को हिदायत दी कि, इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम में कोई भी कर्मचारी कोताही ना बरतें। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मचारी को वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा दी गई। क्षेत्र से लगभग 10 टीमें इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम में शामिल थी।

Also Read This

ब्रेकिंग : ₹10 हजार रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी...

हादसा:उफनती नदी में पलटा मैक्स वाहन।  SDRF ने जान पर खेलकर 2 लोगों को बचाया

ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच ऋषिकेश क्षेत्र में बीन नदी का जलस्तर बढ़ने...

Related Posts