बड़ी खबर : लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों के हुए फेरबदल

शासन ने लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता स्तर पर फेरबदल किया है ।

नौ अभियंताओं का तबादला करते हुए दून – थानो मार्ग पर बडासी पुल मामले में लंबे समय तक निलंबित अधिशासी अभियंता जीत सिंह रावत को भी बहाली के बाद फील्ड में तैनाती मिल गई है। 

लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव सुमन सिंह वाल्दिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिशासी अभियंताओं को निम्न पदों पर तैनात किया।

  •  निर्भय सिंह को वर्तमान तैनाती स्थल रुद्रप्रयाग में ही प्रांतीय खंड से राष्ट्रीय राजमार्ग खंड।
  • विजय कुमार को अल्मोड़ा से रा.राजमार्ग खंड हल्द्वानी।
  • इन्द्रजीत बोस को विभागाध्यक्ष कार्यालय दून से प्रा.खं. अल्मोड़ा।
  • विशाल शर्मा को दून में ही मुख्य अभियंता कार्यालय से विभागाध्यक्ष कार्यालय।
  • जीत सिंह रावत को विभागाध्यक्ष कार्यालय से प्रा. खं. रुद्रप्रयाग।
  • सुरेन्द्र सिंह पटवाल को ऋषिकेश से प्रभारी अधिशासी अभियंता प्रा.खं. गोपेश्वर।
  •  प्र. अधिशासी अभियंता राजवर्धन तिवारी को भटवाड़ी से विभागाध्यक्ष कार्यालय दून।
  • सुदर्शन रावत को विभागाध्यक्ष कार्यालय से प्र. अधिशासी अभियंता प्रा. खं. कर्णप्रयाग।
  • अनूप उनियाल को सहिया से प्र. अधिशासी अभियंता प्रा. खं. भटवाड़ी के पद पर तैनात किया गया है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts