ब्रेकिंग: परिवहन विभाग में हुए अधिकारियों के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

उत्तराखंड शासन ने परिवहन विभाग के सात अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल किया है, जिनमें दो अधिकारियों के प्रमोशन किए गए है। शासन ने अधिकारियों के प्रमोशन व तबादले किए हैं। जिनमें दो अधिकारियों को प्रमोशन के उपरांत नवीन तैनाती दी गई है वहीं पांच अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। वर्तमान समय में संभागीय […]

उत्तराखंड शासन ने परिवहन विभाग के सात अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल किया है, जिनमें दो अधिकारियों के प्रमोशन किए गए है।

शासन ने अधिकारियों के प्रमोशन व तबादले किए हैं। जिनमें दो अधिकारियों को प्रमोशन के उपरांत नवीन तैनाती दी गई है वहीं पांच अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

  • वर्तमान समय में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के पद पर तैनात राजीव मेहरा को उप परिवहन आयुक्त परिवहन आयुक्त कार्यालय देहरादून भेजा गया है।
  • द्वारिका प्रसाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा बनाया गया है।

इसके अलावा परिवहन विभाग के अंतर्गत कई स्थानांतरण किए गए हैं 

  • दिनेश चंद्र पठोई को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून से संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन पौड़ी बनाया।
  • सुनील कुमार शर्मा को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून से संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून बनाया।
  • शैलेश तिवारी संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून के पद पर भेजा ।
  • गुरदेव सिंह को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन से संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा बनाया।
  • सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पिथौरागढ़ नवीन कुमार सिंह को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून के पद पर भेजा।

Also Read This

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

01 दिसम्बर को यहां लगेगा विशाल मेगा रोजगार मेला – 40 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग!

पौड़ी गढ़वाल सहित आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर।युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ...

Related Posts