31 मार्च को नहीं चलेगी गाड़ी। केंद्र की आदेश पर सरकार ने लिया फैसला वापस

31 मार्च को गाड़ियां चलाने का आदेश त्रिवेंद्र सरकार ने वापस ले लिया है। केंद्र सरकार ने आवागमन पर रोक लगा दी है।

त्रिवेंद्र सरकार ने राज्य के अंदर ही गाड़ियां चलाए जाने की छूट मंगलवार 31 तारीख को दी थी किंतु इस छूट पर काफी सवाल खड़े हो गए थे।

उत्तराखंड के बुद्धिजीवी लोगों ने भी इसका व्यापक विरोध किया। केंद्र सरकार ने यह आदेश पूरे देश भर के लिए किया है। अब कहीं भी गाड़ियां नहीं चल पाएंगी। उत्तराखंड के मुख्य उत्पल कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन को केंद्र सरकार के आदेशों का अनुपालन करने को कहा है।

इसके अलावा जो लोग अपने घर नहीं जा पाएंगे अथवा जो रास्तों में फंसे हुए हैं, अब उनके रहने खाने तथा जांच, इलाज आदि का दायित्व स्थानीय जिला प्रशासन को संभालना होगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts