पलटवार : त्रिवेंद्र रावत बोले “गणेश जोशी अनुभवहीन मंत्री।” गणेश जोशी ने त्रिवेंद्र को ठहराया था कोरोना का जिम्मेदार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एक बयान में कोरोना का जिम्मेदार त्रिवेंद्र को ठहरा दिया।वहीं त्रिवेंद्र ने जोशी को अनुभवहीन मंत्री कहते हुए जोशी पर तीखा पलटवार किया है। दरअसल उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जोशी ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार को इस बात का अंदाजा ही नहीं था […]

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एक बयान में कोरोना का जिम्मेदार त्रिवेंद्र को ठहरा दिया।वहीं त्रिवेंद्र ने जोशी को अनुभवहीन मंत्री कहते हुए जोशी पर तीखा पलटवार किया है।

दरअसल उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जोशी ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि, कोरोना की दूसरी लहर भी आ सकती है। इसके लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी की पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया।

उन्होंने कहा कि,त्रिवेंद्र सरकार में कोरोना को लेकर बड़ी लापरवाही हुई, और समय पर सही व्यवस्था रखते तो ऐसे दिन न देखने पड़ते।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पर पलटवार करते हुए बयान दिया।उन्होंने कहा कि, गणेश जोशी अनुभवहीन मंत्री हैं। किसी भी विभाग को समझने के लिए पांच से छह महीने चाहिए होते हैं और वे उस विभाग की बात कर रहे हैं जो उनके पास है ही नहीं।

गौरतलब है कि गणेश जोशी पिछले लॉकडाउन के दौरान भी राहत कार्यों को लेकर काफी सक्रिय रहे इस बार भी वह मसूरी में कोविड-19 अस्पतालों के निर्माण में काफी  सक्रिय हैं।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts