ट्रक क्लीनर को दबंग पेट्रोल पम्प स्वामी ने बंधक बना कर पीटा

लोकेशन :- लालकुआँ  रिपोर्टर :- विशाल सक्सेना  लालकुआँ स्थित इंडियन ऑयल प्लांट में ट्रक क्लीनर के साथ रुद्रपुर के दबंग पेट्रोल पम्प स्वामी ने ट्रक क्लीनर को कार मे बंधक बनाकर घंटों पीटा ।जिसके बाद क्लीनर को रुद्रपुर स्थित पैट्रोल पम्प मे ले जाकर बुरी तरह से मारपीट कर बुरी हालत में बस स्टैंड पर […]

लोकेशन :- लालकुआँ 

रिपोर्टर :- विशाल सक्सेना 

लालकुआँ स्थित इंडियन ऑयल प्लांट में ट्रक क्लीनर के साथ रुद्रपुर के दबंग पेट्रोल पम्प स्वामी ने ट्रक क्लीनर को कार मे बंधक बनाकर घंटों पीटा ।जिसके बाद क्लीनर को रुद्रपुर स्थित पैट्रोल पम्प मे ले जाकर बुरी तरह से मारपीट कर बुरी हालत में बस स्टैंड पर फेंक गए।

जिसके बाद विक्रम चालकों की मदद से क्लीनर को उठाकर लालकुआँ लाया जा सका । लोगो कि मदद से युवक का प्राथमिक उपचार सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय मे कराया गया, जिसके बाद पीड़ित द्वारा लालकुआँ कोतवाली मे तहरीर सौपी है ।

पीड़ित विनोद सिंह ने बताया कि, वो टेंकर में सवार होकर जा रहा था कि कार मे सवार कुछ लोगो ने ट्रक से उतार कर मारपीट करने लगे ।यही नही उक्त लोगो ने रुद्रपुर स्थित पेट्रोल पम्प मे ले जाकर लाठी डन्डो से बुरी तरह मारा।

जिसके बाद मरणासन्न स्थिति मे बस स्टेन्ड पर फैंक गये जहाँ मौजूद कुछ विक्रम चालकों की मदद से लालकुआँ भेजा जहाँ उपचार के बाद न्याय की गुहार लगाते हुए कोतवाली में तहरीर सौंपी है ।

इस मामले पर लालकुआँ पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार शाह ने बताया कि, रुद्रपुर के पेट्रोल स्वामी द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश मे आया है जिसमे प्रार्थना पत्र मिलने के बाद कार्यवाही की जायेगी ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts