दर्दनाक हादसा(वीडियो): अलकनंदा नदी में समाया ट्रक, चालक की मौत

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हेलंग के समीप ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और सीधे अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत […]

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

हेलंग के समीप ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और सीधे अलकनंदा नदी में समा गया।

हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, मौके पर मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक हेलंग क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रक सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में जा समाया।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। अलकनंदा नदी के तेज बहाव के बीच राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक में चालक अकेला सवार था। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो:

चारधाम यात्रा मार्ग पर लगातार बढ़ रहे हादसे

चारधाम यात्रा सीजन के दौरान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं।  चारधाम यात्रा के चलते पहाड़ी मार्गों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

संकरे रास्ते, तीखे मोड़, बारिश और लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। लगातार हो रहे हादसों ने यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन की तकनीकी जांच के बाद ही यात्रा पर निकलें।

सम्बंधित खबरे :

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इन जिलों में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

देहरादून, 28 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई के लिए कई जिलों...

यमुनोत्री हाईवे बाधित(वीडियो): सिंलाई बैंड में पत्थर गिरने और पालीगाड़ में दलदल से रुका यातायात

उत्तरकाशी, 28 जुलाई। नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब चारधाम यात्रा मार्गों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। यमुनोत्री...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts