दर्दनाक हादसा: देहरादून में जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीनियर, अस्पताल पहुंचते ही मौत

देहरादून, 1 अक्टूबर। राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के जनरेटर रूम में दो इंजीनियर बेहोशी की हालत में मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों […]

देहरादून, 1 अक्टूबर। राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के जनरेटर रूम में दो इंजीनियर बेहोशी की हालत में मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान हुई

मृतकों की पहचान 29 वर्षीय रोहित सिंह, निवासी हरिद्वार और 26 वर्षीय लवकुश, निवासी फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों सिंधु सेंटर स्थित ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और इंटरनेट मेंटेनेंस का काम करते थे।

तकनीकी समस्या के बाद जनरेटर रूम में गए थे

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 12:30 बजे तकनीकी समस्या आने के बाद दोनों इंजीनियर उसका निरीक्षण करने के लिए जनरेटर रूम में गए थे। इसके बाद बुधवार सुबह गार्ड ने दोनों को कमरे में अचेत अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जनरेटर से निकली गैस से दम घुटने की आशंका

पुलिस के अनुसार, दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया जनरेटर से निकली गैस के कारण दम घुटने से मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Also Read This

किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 हफ्ते में मतगणना कर घोषित करें परिणाम

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव की मतगणना नहीं कराने को लेकर राज्य चुनाव आयोग और...

बड़ी खबर: दून में शराब ओवररेटिंग की शिकायतों पर डीएम का देर रात एक्शन, कई जगह मिलीं अनियमितताएं

ओवररेटिंग की शिकायतों पर जिला प्रशासन की सघन छापेमारी, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न मिलने से लेकर अनधिकृत सेल्समैन तक पकड़े गएदेहरादून। 1 अक्तूबर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts