बड़ी खबर: दो वन क्षेत्राधिकारियों के तबादले । देंखे आदेश 

देहरादून/पौड़ी। उत्तराखंड वन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्य वन संरक्षक (गढ़वाल), पौड़ी ने वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 के तहत दो वन क्षेत्राधिकारियों (Range Officers) के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय गढ़वाल मंडल स्तर पर गठित स्थानांतरण समिति की संस्तुति के आधार पर लिया गया […]

देहरादून/पौड़ी।

उत्तराखंड वन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्य वन संरक्षक (गढ़वाल), पौड़ी ने वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 के तहत दो वन क्षेत्राधिकारियों (Range Officers) के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय गढ़वाल मंडल स्तर पर गठित स्थानांतरण समिति की संस्तुति के आधार पर लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले वन प्रभागों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी होने की तिथि से 7 दिनों के भीतर बिना किसी प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए नवीन तैनाती स्थल पर जॉइन करना होगा।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार—

  • श्री नरोत्तम सिंह रावत, जो वर्तमान में कार्ययोजना मसूरी वन प्रभाग, मसूरी में तैनात थे, उनका स्थानांतरण टौंस वन प्रभाग, पुरोला कर दिया गया है।
  • श्रीमती अमिता चौहान, जो टौंस वन प्रभाग, पुरोला में कार्यरत थीं, उन्हें अब देहरादून वन प्रभाग, देहरादून में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जनहित में लिया गया फैसला

वन विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। संबंधित नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर अनुपालन रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर मुख्य वन संरक्षक कार्यालय को भेजी जाए।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों का जुलाई 2026 का वेतन उनकी नई तैनाती वाले वन प्रभाग/कार्यालय से ही आहरित किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

Also Read This

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...

एक्शन: ऋण फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन सख्त, एसआईटी जांच के निर्देश

देहरादून, 9 सितंबर 2026। नीरज उत्तराखंडी जनपद में ऋण एवं ऋण बीमा से जुड़े फर्जीवाड़े की लगातार मिल रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts