दो महीने में ही उखड़ गया ढुङ्गसिल मोटर मार्ग में बिछाया गया डामर

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के भीमताल से ढुङ्गसिल मोटर मार्ग में बिछाया गया डामर(हॉट मिक्स)महज दो महीने में ही उखड़ गया । क्षेत्रवासियों ने लाखों रुपये की लागत से बनाए गए इस महत्वपूर्ण मार्ग निर्माण में धांधली पर नाराजगी व्यक्त की है । नैनीताल जिले के भीमताल से ढुङ्गसिल गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के भीमताल से ढुङ्गसिल मोटर मार्ग में बिछाया गया डामर(हॉट मिक्स)महज दो महीने में ही उखड़ गया । क्षेत्रवासियों ने लाखों रुपये की लागत से बनाए गए इस महत्वपूर्ण मार्ग निर्माण में धांधली पर नाराजगी व्यक्त की है ।

नैनीताल जिले के भीमताल से ढुङ्गसिल गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में दो माह पूर्व डामरीकरण का कामकिया गया था । कोविड कर्फ्यू काल लगने से ठीक पहले बने मोटर मार्ग में बिना वाहनों का भार पड़े ही सड़क से डामर और रेता उखड़ गया है । लगभग 60.47 लाख रुपये की धनराशि से बने इस मोटर मार्ग में जगह जगह डामर उखड़ गया है । बताया गया है कि विधायक राम सिंह केड़ा की पहल पर राज्य योजना से ये मार्ग ने डामरीकरण स्वीकृत किया गया था । शिकायत ये भी की गई थी कि सड़क की बनावट गलत होने के कारण बरसात का सारा पानी प्राथमिक स्कूल की तरफ घुसता है ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts