वीडियो: उत्तराखंड के किच्छा में मछली पकड़ने गए दो लोग टापू पर फंसे। पुलिस ने बमुश्किल बचाई दोनों की जान

उत्तराखंड के किच्छा में मछली पकड़ने गए दो लोग टापू पर फंसे। पुलिस ने बमुश्किल बचाई दोनों की जान रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के किच्छा में मछली पकड़ने गए दो लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए। जल पुलिस ने एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद दोनों को टापू से सकुशल बाहर […]

उत्तराखंड के किच्छा में मछली पकड़ने गए दो लोग टापू पर फंसे। पुलिस ने बमुश्किल बचाई दोनों की जान

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के किच्छा में मछली पकड़ने गए दो लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए। जल पुलिस ने एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद दोनों को टापू से सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा बैराज स्थित टापू पर आज दोपहर दो लोग मछली पकड़ने गए हुए थे। टापू के चारों तरफ की नदी में अचानक पानी बढने से दोनों बीच में ही फंस गए।

दोनों पीड़ितों ने आस-पास से गुजर रहे लोगों से खुद को बचाने की गुहार लगाई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस के एसआई विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक बचाओ दल मौके पर पहुंचा। पुलिस के जवानों ने स्थानीय तैराकों की मदद से एक घंटे में दोनो पीड़ितों का रैस्क्यू कर टापू से बाहर निकाला। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम किच्छा निवासी सदन और निर्मल बाला बताया। पुलिस ने दोनो लोगों को चेतवानी देकर छोड दिया।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts