दो पुलिस जवान और दो युवा चरस के साथ गिरफ्तार

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने पिथौरागढ़ जिले में तैनात दो पुलिस जवानों और दो अन्य युवाओं को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को 8.08 किलोग्राम नशीली अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है । यू.एस.नगर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में पुलिस ने पिथौरागढ़ जिले में तैनात दो पुलिस जवानों और दो अन्य युवाओं को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को 8.08 किलोग्राम नशीली अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है । यू.एस.नगर पुलिस ने पिथौरागढ़ पुलिस में तैनात कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल प्रभात के साथ खटीमा निवासी विपुल और पीयूष को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है ।

ये सभी वैगन आर कार संख्या यू.के.05 टी ए 2091 और होन्डा अमेज कार संख्या यू.के.04 सी 2114 से गिरफ्तार किए गए । पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है । इनमें से खटीमा निवासी विपुल के माता और पिता दोनों नैनीताल पुलिस में तैनात हैं ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts