साढ़े पांच ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में मल्लीताल पुलिस ने दो लोगों को मय साढ़े पांच ग्राम स्मैक के गिरफ्तार किया है । पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर दोनों तस्करों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है ।         नैनीताल में मल्लीताल के शेरवानी क्षेत्र में पुलिस को दो स्मैक तस्करों की मौजूदगी की जानकारी मिली […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में मल्लीताल पुलिस ने दो लोगों को मय साढ़े पांच ग्राम स्मैक के गिरफ्तार किया है । पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर दोनों तस्करों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है ।

        नैनीताल में मल्लीताल के शेरवानी क्षेत्र में पुलिस को दो स्मैक तस्करों की मौजूदगी की जानकारी मिली । मुखबिरों से मिली जानकारी के बाद गस्त पर चल रही पुलिस टीम ने दोनों तस्करों को दबोच लिया । चेकिंग के दौरान दोनों के पास से लगभग छह ग्राम स्मैक बरामद हुई । पुलिस टीम दोनों को कोतवाली ले आई । मल्लीताल कोतवाली के एस.एस.आई.कश्मीर सिंह ने बताया कि एस.एस.पी.प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देशानुसार, स्मैक और अन्य ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ।

 इस अभियान के तहत शेरवानी क्षेत्र में मुखबिरों को लगाया गया । इसके बाद आज तस्करों की मौजूदगी की सूचना मिली, जिस पर टीम ने कार्यवाही करी । पुलिस को अब उस क्षेत्र में कुछ अन्य तस्करों की तलाश है । पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी कर दी है ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts