क्राइम :  दो लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुरोला, 30 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरोला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 7.54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है। “ड्रग्स फ्री […]

पुरोला, 30 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी 

उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरोला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 7.54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है।

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपदभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नौगांव स्थित केसारी खड्ड के पास चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अखिल दास (22 वर्ष) और सुरेश राज (24 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अखिल दास के कब्जे से 3.62 ग्राम तथा सुरेश राज के कब्जे से 3.92 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के पास से कुल 7.54 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

इस मामले में थाना पुरोला में दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।

बड़ी खबर : सितारगंज तहसील में विजिलेंस कार्रवाई पर हंगामा। 14 हजार रिश्वत मामले में गिरफ्तार दो राजस्व कर्मी रिहा

बड़ी खबर : सचिवालय के निजी सचिव पर पत्नी की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज 

मौसम अलर्ट: इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए कब तक बिगड़े रहेंगे हालात

वर्ष 2026 में अब तक की कार्रवाई

उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के 25 मामलों में 32 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 8 किलोग्राम से अधिक चरस तथा 88.21 ग्राम स्मैक, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 51.25 लाख रुपये से अधिक है, बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में लगातार संलिप्त अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। अब तक चार नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नौगांव उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत, कांस्टेबल जितेन्द्र तथा कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।

Also Read This

हादसा : पैराफिट तोड़ 10 फीट नीचे गिरी कार, देंखे वीडियो 

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मल्लीताल क्षेत्र में मैट्रोपोल होटल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...

बड़ी खबर : सितारगंज तहसील में विजिलेंस कार्रवाई पर हंगामा। 14 हजार रिश्वत मामले में गिरफ्तार दो राजस्व कर्मी रिहा

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले की सितारगंज तहसील में विजिलेंस की कार्रवाई के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। 14 हजार रुपये रिश्वत लेने...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts