बड़ी खबर: देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामले में दो महिलाओं पर मुकदमा,प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के आरोप

देहरादून: राजधानी के बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव में कथित धर्मांतरण और प्रलोभन देने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर उत्तराखंड पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रही थीं।

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। आरोप है कि बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में दो महिलाएं हिंदू परिवारों के घर जाकर महिलाओं को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए समझा रही थीं और उन्हें विभिन्न प्रकार के लाभ का लालच दे रही थीं।

सूचना पर पहुंचे संगठन के लोग, पुलिस को दी जानकारी

मामले की सूचना मिलने पर वीर सावरकर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों महिलाएं वहां से जाने लगीं, जिसके बाद संगठन के लोगों ने उनका पीछा किया और वीडियो बनाते हुए पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ा गया। बाद में दोनों को थाने लाया गया।

वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने दोनों महिलाओं के खिलाफ थाने में तहरीर दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिलाएं इंदिरा नगर क्षेत्र में भी लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थीं और नए धर्म में आने के फायदे गिना रही थीं।


इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 62 भी लगाई गई हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts