दुःखद: उत्तराखंड के दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत। परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखंड के दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत। परिजनों में मचा कोहराम   लालकुआं। बुलंदशहर रेलवे लाइन पर लालकुआं के रहने वाले दो युवकों की रेल से कटकर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

उत्तराखंड के दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत। परिजनों में मचा कोहराम

 

लालकुआं। बुलंदशहर रेलवे लाइन पर लालकुआं के रहने वाले दो युवकों की रेल से कटकर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी लालकुआं युवकों के परिजनों को मिलने पर कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर रेलखंड में रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि, दो व्यक्तियों की मौत हुई है। जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक धम्मू राम अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सिविल पुलिस चौकी भूड़ के उप निरीक्षक अवधेश कुमार के साथ दोनों मृत व्यक्तियों की शिनाख्त के प्रयास किए। दोनों के सिर में चोटों के निशान थे और जब दोनों मृत व्यक्तियों की तलाशी ली तो उनके पास से आधार कार्ड मिले, जिनकी पहचान अबरार खान पुत्र छोटे खान उम्र 38 वर्ष पता वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर लालकुआं तथा दूसरे का नाम वाहिद खान पुत्र रियासत खान उम्र 29 वर्ष पता संजय नगर लालकुआं के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts