एक्सक्लूसिव खुलासा : UJVNL 2015-16 JE मे हाकम के कई रिश्तेदार भर्ती । बड़े स्तर पर धांधली का खुलासा

उत्तराखंड बेरोजगारी के साथ-साथ भर्ती घोटाले का भी अड्डा बन चुका है। जहां हर एक भर्ती भ्रष्टाचार में लिप्त प्रतीत होती है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के VDO/VPDO पेपर में बड़े स्तर पर हुए घोटाले में एसटीएफ द्वारा धरपकड़ में शामिल जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह एक बड़ा नकल माफिया है जिसके तार अभी […]

उत्तराखंड बेरोजगारी के साथ-साथ भर्ती घोटाले का भी अड्डा बन चुका है। जहां हर एक भर्ती भ्रष्टाचार में लिप्त प्रतीत होती है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के VDO/VPDO पेपर में बड़े स्तर पर हुए घोटाले में एसटीएफ द्वारा धरपकड़ में शामिल जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह एक बड़ा नकल माफिया है जिसके तार अभी कहां-कहां जुड़ेंगे यह तो आने वाली जांच में ही पता चलेगा।

VDO/VPDO एग्जाम के साथ ही ऊर्जा निगम के जेई के एग्जाम में भी बड़े घोटाले की आशंका नजर आ रही है क्योंकि हाकम सिंह का एक करीबी रिश्तेदार ऊर्जा निगम के जेई के एग्जाम में निकला है। इसने अपना डिप्लोमा देहरादून के Alpine इंस्टिट्यूट से किया।ये पढ़ाई मे बहुत कमजोर था, इसने अपना डिप्लोमा भी 5 साल में पूरा किया था।

इसके साथ ही तीन और लोगों का नाम भी JE घपले में आ रहा है। इनमें से दो के पैरेंट्स जिला पंचायत सदसय है और एक का दोस्त अंकित रमोला है, वही अंकित रमोला जो VDO में पकड़ा गया है।

हाकम सिंह के छोटे भाई की वाइफ के दो भाई भी JE है जो की संदेह के घेरे में है।वही अंकित रमोला की पत्नी भी हाकम की रिश्तेदार बताई जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा चाक-चौबंद । जोन-सेक्टर में बांटा गया कार्यक्रम स्थल

देहरादून, 5 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में ‘क्रॉफ्टोपिया’ का आयोजन, विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित उत्पादों से दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा

देहरादून। जिज्ञासा विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में आयोजित तीन दिवसीय क्राफ्ट कार्यशाला का समापन ‘क्रॉफ्टोपिया’ कला एवं शिल्प प्रदर्शनी के साथ हुआ।प्रदर्शनी में विद्यार्थियों...

Related Posts