सिर्फ यहीं : आज कोरोना के 110 सैंपल पॉजिटिव, 54 अकेले एम्स से।टोटल 1465

उत्तराखंड में आज कोरोनावायरस के 110 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इसमें से एम्स से 54 सैंपल पॉजिटिव निकले हैं। यह एम्स से निकले सैंपल उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन के बाद सार्वजनिक हुए हैं। उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन ने दिन के बुलेटिन में 25 मामले सार्वजनिक किए थे तथा शाम के बुलेटिन में 31 मामले सार्वजनिक किए थे […]

उत्तराखंड में आज कोरोनावायरस के 110 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इसमें से एम्स से 54 सैंपल पॉजिटिव निकले हैं। यह एम्स से निकले सैंपल उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन के बाद सार्वजनिक हुए हैं। उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन ने दिन के बुलेटिन में 25 मामले सार्वजनिक किए थे तथा शाम के बुलेटिन में 31 मामले सार्वजनिक किए थे इसके बाद 54 और सैंपल एम्स से भी पॉजिटिव निकले।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि दादूपुर, नजीबाबाद डिस्ट्रिक्ट बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति बीती 7 जून को एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी में सांस की दिक्कत के साथ आए थे।

इन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर लिया गया था तथा उनका कोविड सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति वेंटिलेटर पर एम्स की कोविड वार्ड में भर्ती है, उन्होंने बताया कि इसके अलावा फकोट से आए 38 सैंपल, नरेंद्र नगर के 6, रूड़की के 5 और पौड़ी गढ़वाल से आए 4 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इस बाबत एम्स संस्थान की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts