हवाई जहाज सस्ता, वोल्वो महंगी। दो तीन गुना बढ़ा किराया

उत्तराखंड सरकार ने बसों का किराया 2 से 3 गुना तक ज्यादा कर दिया है।लेकिन  लोग इस पर नाखुश जाहिर कर रहे हैं।
 देहरादून से दिल्ली जाने पर वोल्वो के लिए अब ₹2286 देने पड़ेंगे, जबकि हवाई जहाज का किराया ₹2037 है।
 देहरादून से बागेश्वर जाने के लिए अब 598 के बजाय 1196 रुपए किराया देना होगा।। यदि आप देहरादून से हल्द्वानी वोल्वो से जाते हैं तो 1113 रुपए से बढ़कर अब किराया ₹3049 देना होगा।
   पिछले दिनों 50% यात्री क्षमता के साथ सिटी बस चलाने की अनुमति  प्रदान कर दी गई थी।और अब देहरादून मे भी सिटी बस चलने लगेगी।
 सिटी बस यूनियन वाले पिछले काफी समय से किराया डबल करने की मांग कर रहे थे।परिणाम स्वरूप सरकार ने किराया दो से तीन गुना बढा दिया। किराए की विस्तार से सूची इसी रिपोर्ट में दी गयी है।
हालांकि यह किराया सूची महामारी एक्ट लागू रहने तक ही लागू रहेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts