वायरल वीडियो : भतीजे का चालान कटा तो भाजपा विधायक ने सीपीयू को धमकाया। भतीजे पर मुकदमा

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के रुद्रपुर की सड़क में मोटर व्हीकल एक्ट में चालान का विरोध कर रहे विधायक के भतीजे के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज । घटना के बाद विधायक ने पहुंचकर धमकाया तो लोगों ने वीडियो वायरल किया। देखिए वीडियो  https://youtu.be/BiAFSI5BXtk   रुद्रपुर में […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के रुद्रपुर की सड़क में मोटर व्हीकल एक्ट में चालान का विरोध कर रहे विधायक के भतीजे के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज । घटना के बाद विधायक ने पहुंचकर धमकाया तो लोगों ने वीडियो वायरल किया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/BiAFSI5BXtk

 

रुद्रपुर में लॉकडाउन के दौरान एक युवक को सिटी कंट्रोल यूनिट(सी.पी.यू.)से उलझना महँगा पड़ गया। मामले में सी.पी.यू.के दरोगा की तहरीर पर रूद्रपुर कोतवाली में युवक के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज हुआ है।

जानकारी के अनुसार सी.पी.यू.का चैकिंग अभियान चल रहा था। तभी किच्छा से बी.जे.पी.विधायक राजेश शुक्ला का भतीजा आशीष शुक्ला, किच्छा बाईपास से गुजर रहा था तो सी.पी.यू.ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आशीष द्वारा सी.पी.यू.कर्मचारियों के साथ जमकर अभद्रता की गई जिसके बाद विधायक राजेश शुक्ला भी मौके पर पहुंच गये और सी.पी.यू.कर्मियों को जमकर खरीखोटी सुनाने लगे।

इस पूरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई जिइसमें विधायक राजेश शुक्ला सी.पी.यू.कर्मियों को धमका रहे हैं। घटना के बाद सी.पी.यू.के दरोगा की तहरीर पर आशीष के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया।
रुद्रपुर के सी.ओ.सिटी अमित कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार देर शाम की है जब सी.पी.यू.कर्मचारी एम.वी.एक्ट में कार्यवाही कर रहे थे। इस बीच एक युवक को रोका गया तो उसके द्वारा सहयोग ना करते हुए अभद्रता की गई। मामले में दरोगा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Also Read This

कपकोट में महाघोटाला या प्रशासनिक अंधेरगर्दी? PWD की सड़क पर PMGSY का ‘अवैध’ टेंडर!

बागेश्वर से राजकुमार सिंह परिहार रिपोर्ट‘कागजी विकास’ का सनसनीखेज खेल: एक ही मोटर मार्ग पर दो विभागों ने खोल दी तिजोरी, 2021 से 2026...

बड़ी खबर: देहरादून में वन विभाग के SDO गिरफ्तार । शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। वन विभाग के एसडीओ (SDO) राजीव नयन नौटियाल को विकासनगर पुलिस ने...

Related Posts