ब्रेकिंग : उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने शनिवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार आगामी 23, 24 एवं 25 मार्च को होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को स्थगित […]

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने शनिवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार आगामी 23, 24 एवं 25 मार्च को होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय कोरोना वायरस के प्रभाव से परीक्षार्थियों को बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। स्थगित की गई इन परीक्षाओं की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
 बताते चलें कि सीबीएससी बोर्ड ने भी अपनी बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। ऐसे में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल पर भी काफी दिनों से बोर्ड के पेपर स्थगित कराए जाने की मांग की जा रही थी। परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और उन्हें कोरोना के प्रभाव से बचाने के लिए यह परीक्षाएं अब बाद में आयोजित की जाएंगी। शासन के इस निर्णय के बाद खौफ के साए में बोर्ड के पेपर देने जा रहे

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts