UK Board Result 2022 : कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट। पढ़िए पूरी खबर

UK Board Result 2022 । Uttarakhand Board 10th Result 2022 । Uttarakhand Board 12th Result 2022 ।यूके बोर्ड रिजल्ट 2022

UK Board Result 2022: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) द्वारा मार्च के महीने में 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था,जिसके बाद से ही छात्र बेसब्री से परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

UK Board Result 10th & 12th Class – 2022

तो अब आपका इंतजार खत्म होने ही वाला है क्योंकि

पर्यावरण दिवस के ठीक 1 दिन बाद यानि कल  उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा के 10वीं एवं 12वीं (UK Board Result 2022)के छात्रों की मेहनत का पिटारा सोमवार के दिन विद्यालय शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत (Cabinet Minister Dhan Singh Rawat) अपने हाथ से खोलेंगे। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in 2022 पर आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

Uttarakhand Board 10th Result 2022 । Uttarakhand Board 12th Result 2022 ।

इस पिटारे में कोरोना काल के बाद कड़ी मेहनत और लगन के साथ परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के भाग्य का फैसला होगा। 6 जून को शाम 04:00 बजे परिषद कार्यालय रामनगर में परीक्षाफल घोषित किया जायेगा।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा दिनांक 28 मार्च, 2022 से प्रारम्भ होकर 19 अप्रैल, 2022 के मध्य प्रदेश भर के 1333 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पादित की गयी थी।

यूके बोर्ड रिजल्ट 2022

इस परिषदीय परीक्षा में हाईस्कूल में कुल 1,29,778 परीक्षार्थी तथा इण्टरमीडिएट में 1,13,164 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा के उपरान्त उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दिनांक 25 अप्रैल, 2022 से 09 मई, 2022 के मध्य सम्पन्न किया गया।

मूल्यांकन के उपरान्त परीक्षाफल निर्माण कार्य परिषद् कार्यालय पर सम्पादित किया गया। इस क्रम में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा वर्ष 2022(UK Board Result 10th & 12th Class – 2022) का परीक्षाफल विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत की उपस्थिति में दिनांक 06 जून, 2022 को अपराह्न 04:00 बजे घोषित किया जायेगा।

यूके बोर्ड(UK Board Result) 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

UK Board Result 10th 2022: आप नीचे दी गयी निम्न प्रक्रिया से रिजल्ट को चेक कर सकते है।

  • uk board 10th result चेक करने के लिए आपको सबसे पहले उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in 2022 पर जाना होगा। आप अब इसके होम पेज पर आ जायेंगे।
  •  रिजल्ट घोषित होने के बाद होम पेज पर आपको ‘UK Board Result’ से संबधित लिंक मिल जाएगी। आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जायेंगे, यहां पर आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लीक करें। सबमिट बटन को दबाते ही आपके स्क्रीन पर UK Board Result दिखाई देगा।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts