ब्रेकिंग : पौड़ी क्वारंटाइन सेंटर मे एक और मौत

पौड़ी,मुकेश बछेती पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक में एक महिला की क्वारन्टीन सेंटर में मृत्यु का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय पहले ही दिल्ली से अपने परिवार के साथ घर लौटी थी,बीती 29 मई को महिला को बुखार होने पर स्वास्थ्य टीम द्वारा दवा दी गई थी, जिसके […]

पौड़ी,मुकेश बछेती
पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक में एक महिला की क्वारन्टीन सेंटर में मृत्यु का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय पहले ही दिल्ली से अपने परिवार के साथ घर लौटी थी,बीती 29 मई को महिला को बुखार होने पर स्वास्थ्य टीम द्वारा दवा दी गई थी, जिसके बाद महिला ठीक भी हो गई थी, मगर देर रात अचानक ही महिला की तबीयत बिगड़ गई और महिला की क्वारन्टीन सेंटर में ही मृत्यु हो गई।

महिला अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ दिल्ली से थलीसैंण ब्लॉक लौटी थी, जहां पर महिलाओं को परिवार सहित को क्वारन्टीन किया गया था। महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में पौड़ी भेजा जा रहा है। कोरोना संदिग्ध होने के कारण मृतक महिला के शव का सैंपल लिया जाएगा। अब जिले में क्वारन्टीन सेंटर में मृत्यु आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया है जबकि एक व्यक्ति क्वारन्टीन के बाद अपने घर चला गया था जिसकी मृत्यु उसके घर में ही हुई थी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी मनोज बहुखंडी ने बताया कि महिला के शव को जिला अस्पताल पौड़ी लाया जा रहा है, जहां पर उसका कोरोना सैंपल लिया जाएगा। जिससे यह साफ हो पाएगा कि मृतक महिला कोरोना पॉजिटिव थी या नहीं। एहतियात के तौर पर महिला के परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य टीम की निगरानी में रखा गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts