मोटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर शिष्टमंडल ने लोक निर्माण मंत्री एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री से भेंट कर सौंपा ज्ञापन ।

 रिपोर्ट /गिरीश चंदोला    जिला चमोली के अंतर्गत देवाल ब्लाक के अंतर्गत सोड़िग से देवसारी जूनियर हाईस्कूल तक मोटर सड़क के नव निर्माण की मांग को लेकर देवसारी के एक शिष्टमंडल ने यहां लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज एवं  ग्रामीण निर्माण मंत्री विशन सिंह चुफाल से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपे।जिस पर मंत्रियों ने प्रमुख […]

 रिपोर्ट /गिरीश चंदोला 

 

जिला चमोली के अंतर्गत देवाल ब्लाक के अंतर्गत सोड़िग से देवसारी जूनियर हाईस्कूल तक मोटर सड़क के नव निर्माण की मांग को लेकर देवसारी के एक शिष्टमंडल ने यहां लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज एवं  ग्रामीण निर्माण मंत्री विशन सिंह चुफाल से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपे।जिस पर मंत्रियों ने प्रमुख सचिव लोनिवि उत्तराखंड को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

सीमांत जिला चमोली के अंतर्गत विकासखंड देवाल के ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क के किमी 17 से ग्राम पंचायत सरकोट के सोड़िग से होते हुए सोड़िग लग्गा त्रिकोट- जूनियर हाईस्कूल देवसारी तक 4.50 किमी मोटर सड़क  की स्वीकृति एवं नव निर्माण की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हरेंद्र बिष्ट, पूर्व पोस्टमास्टर कुंदन सिंह कठैत, वरिष्ठ पत्रकार महिपाल गुसाईं, सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह बिष्ट,मदन परिहार आदि ने प्रदेश के लोक निर्माण  मंत्री सतपाल महाराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री विशन सिंह चुफाल से उनके आवासों में भेंट कर उन्हें सड़क स्वीकृति एवं निर्माण करने के संबंध में ज्ञापन सौंपे।

 

जिस पर  दोनों ही मंत्रियों ने प्रमुख सचिव लोनिवि को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।इस सड़क की स्वीकृति एवं निर्माण के संबंध में देवाल के ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने भी लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज से वार्ता कर इसके निर्माण की मांग की हैं।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts